Prabhat Chingari
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह और फ्री मेडिकल कैंप

देहरादून,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की स्मृति में स्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नेहरूग्राम देहरादून में एक सम्मान समारोह व फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व.न्यायमूर्ति उत्तराखंड श्री राजेश टण्डन, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता श्री एस.एस बिष्ट, भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र दत्त शर्मा, सांसद नरेश बंसल के सांसद प्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, डा० आनन्द शुक्ला संयुक्त निदेशक उत्तराखण्ड, अकील खान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन, डा.पी.एस.रावत मंचासीन हुए।

कार्यक्रम में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में डॉ. योगेंद्र सिंह हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन डा० चिराग बहुगुणा, डा ओ०पी० गुप्ता नेत्र सर्जन, डा० जोशी फिजिशियन, सिनियर डेंटल सर्जन डा. पंकज कोहली, डा. विनीता स्याना स्त्री रोग विशेषज्ञ, डा० महावीर बर्तवाल आदि ने कैम्प में मरीजों का परीक्षण किया। इतनी व्यस्तता में त्यौहारों के बावजूद भी बड़ी संख्या में मरीजों का आना जाना लगा रहा। बी.पी.शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैम्प को सफल बनाने में डा० प्रतीक थापा, राकेश सिंह रावत फार्मेसिस्ट, डा. गरिमा कोठियाल, डॉ० रंजना भट्ट, हैल्पऐज इण्डिया से डॉ० रंगलाल यादव, डा० एस.के.झा के साथ–साथ आरम्भ संस्था के संस्थापक श्री अभय मौर्य अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे, इनकी टीम का भी मेडिकल कैंप में पूर्ण सहयोग रहा।

इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ठ कार्य कर रहें हमारे चतुर्थ स्तंभ पत्रकार बंधुओं का प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, मैडल देकर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) के प्रदेश महासचिव वरिष्ठ पत्रकार डा.वी.डी.शर्मा, पत्रकार सलीम रजा, पत्रकार नवीन जोशी, पत्रकार त्रिलोकी नाथ तिवारी, पत्रकार शिवांग गुप्ता, ए टू जेड न्यूज के सम्पादक सनुज सिंह आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट नरेश कुमार गुप्ता और अंकित भट्ट ने किया।

कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी सेना सभा के जिला अध्यक्ष करन सिंह रावत व जिला सचिव महिला विंग रुचिका गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बुजुर्ग महिला पर हमला करने वाले गुलदार पर रखी जाएगी नजर,

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता अल्मोड़ा के पियूष आर्य ने जीता प्रथम पुरस्कार

cradmin

यूकॉस्ट–एनबीएचएम की संयुक्त पहल देहरादून में “सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स” पर पाँच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

cradmin

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय में ली खेल विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक, दिए अहम दिशा निर्देश

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी का हालचाल जाना…

cradmin

दूसरे चरण के चुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने झोकी ताकत*

cradmin

Leave a Comment