Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के पचास स्वयंसेवियों ने तुंगनाथ में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के पचास स्वयंसेवियों ने तुंगनाथ में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिला युवा कल्याण विभाग जनपद चमोली के सौजन्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के पचास स्वयंसेवियों ने 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ धाम में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि उच्च हिमालय में स्थित बुग्याल क्षेत्र काफी संवेदनशील होते हैं इसलिए यहां पर प्लास्टिक कचरा पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
साहसिक अभियान के संयोजक युवा कल्याण अधिकारी चमोली दीपक बिष्ट ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत इस बार चोपता, तुंगनाथ, चंद्रशिला ट्रेक को चुना गया है ताकि वहां पर आने वाले तीर्थयात्री पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील हो सके।
अभियान के तहत स्वयं सेवियों ने चोपता से तुंगनाथ होते हुए चंद्रशिला तक बिखरे हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का वृहद मात्रा में एकत्रीकरण किया एवं निस्पादन हेतु जमा कूड़े को नगर पालिका परिषद गोपेश्वर को जमा किया। अभियान के दौरान स्वयं सेवियों ने स्वच्छता शपथ ली एवं तीर्थयात्रियों से तीर्थों में सफाई बनाए रखने का आव्हान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ बंदना लोहनी, डॉ डीएस नेगी, डॉ भावना मेहरा, डॉ गुंजन माथुर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनीष रावत आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड के नए डीजीपी आईपीएस दीपम सेठ ने किया कार्यग्रहण

prabhatchingari

मीन और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

विश्व की आशा भारत से, व्यक्ति निर्माण ही संघ का लक्ष्य : मोहन भागवत

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने ,5 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने 27 डिप्टी जेलरों व 285 बंदी रक्षकों को वितरित किए नियुक्ति-पत्र

prabhatchingari

गोपेश्वर महाविद्यालय में 18 मार्च को आयोजित होगी विकसित भारत युवा संसद

prabhatchingari

Leave a Comment