Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चमोली में ग़ैरसैण के नवोदय विद्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग,सभी सुरक्षित

*चमोली में ग़ैरसैण के नवोदय विद्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग,सभी सुरक्षित*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली के ग़ैरसैण में स्थित नवोदय विद्यालय में आज गुरुवार को देर रात क़रीब 3:30 पर शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।नवोदय विद्यालय परिसर में टिन और फाइवर से बने हॉल में पार्टेशन कर बनाये गये चार कमरों वाले एक भवन में शॉर्ट सर्किट से आगे भड़क गई।बताया जा रहा हैं कि भवन के तीन कमरों में बच्चे सो रहे थे,और जिस कमरें में आग लगी वहाँ बच्चों के रजाई गद्दे बिस्तर समान तथा खेल का सामान रखा हुआ था।ग़नीमत रही की अन्य कमरों में आग पकड़ने से पहले सभी बच्चे कमरे ख़ाली कर बाहर भाग गये थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ग़ैरसैण नवोदय विद्यालय के फैब्रिकेटेड हाल के एक कमरे में शार्ट सर्किट से आग लग गई,घटना के वक्त कमरों में सो रहें सभी बच्चों,कर्मचारियों सहित टीचर को कोई शारीरिक क्षति चोट नहीं पहुँची हैं। फ़ायर ब्रिगेड की टीम व स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।स्टोर में रखी बच्चों के रजाई कपड़े बैग्स तथा खेल सामग्री जलकर राख हो गई है।फ़ायर बिर्गेड द्वारा देर रात को ही आग पर काबू कर लिया गया था।

Related posts

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर होटल व्यापारियों के विषय पर की चर्चा………

prabhatchingari

आज़ादी के बाद पहली बार फुलेत में डीएम की एंट्री; भावुक हुए ग्रामीण

cradmin

उत्तराखंड में पहली बार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफल रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी

cradmin

सदन में सो रहे नेताओं का सम्मान कांग्रेस मे ही संभव : चौहान

cradmin

प्रधानमंत्री ने देश के अन्नदाताओं को दी ₹42,000 करोड़ की राहत,

cradmin

उत्तराखंड में सक्षम 2024-25 के राज्य स्तरीय समन्वयक के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून में समापन समारोह का आयोजन किया गया

prabhatchingari

Leave a Comment