Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंडदुर्घटना

सहिया के पास पुराली से भरी पिकअप में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

 

 

देहरादून। थाना कालसी क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को सहिया के पास एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में पुराली भरी हुई थी।

 

चौकी सहिया को सूचना प्राप्त होते ही पुलिस बल आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ। साथ ही फायर सर्विस डाक पत्थर को भी घटना स्थल पर बुलाया गया।

 

वाहन संख्या UK04CB-0265 में दो लोग — संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग थाना कालसी एवं राहुल पुत्र बज्जू निवासी ग्राम जीसऊ थाना कालसी सवार थे। फायर सर्विस की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

 

जांच में पता चला कि वाहन विकासनगर से पुराली लेकर गांव जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक उसमें आग लग गई। घटना में वाहन लगभग पूरी तरह जल गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

 

Related posts

वोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

prabhatchingari

प्रदेश में 4 अक्टूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों पर होगी ईनामों की बारिश

prabhatchingari

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ

prabhatchingari

UPES का दबदबा बरकरार, छठी बार बना शहीद मेमोरियल कप विजेता

cradmin

भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु विधिवत पूजा अर्चना पश्चात बंद हुए

cradmin

वाद विवाद प्रतियोगिता में हार्दिक और सोहम अव्वल

cradmin

Leave a Comment