Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा में मशीन लर्निंग पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू

 

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हो गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को मेटलैब के माध्यम से एआई, मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स का तकनीकी प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला के प्रथम दिन डिजाइनटेक सिस्टम्स के असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) मनोज कुमार ने आधुनिक दौर में मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से इंजीनियरिंग में एआई के उपयोग, डाटा प्रोसेसिंग, मॉडल डेवलपमेंट और स्मार्ट सिस्टम डिजाइन करने की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को मेटलैब और सिमुलिंक के माध्यम से आईओटी, इमेज और सिग्नल डाटा के लिए डीप लर्निंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यह कार्यशाला ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग, आईईईई के एमटीटी सोसायटी और डिजाइनटेक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. मो. इरफानुल हसन, डॉ. आकाश कुमार भोई, डॉ. कौशल कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

कुणाल चंदेला की धुंआधार पारी ने टीम को दिलाई जीत , हरिद्वार अंक तालिका में शीर्ष पर

cradmin

हरिद्वार ने नैनिताल को टॉप ऑफ द टेबल मुकाबले में पराजित किया

cradmin

05 से 08 फरवरी तक परेड ग्राउंड में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव, लोकसंस्कृति का भव्य उत्सव

cradmin

गृह सचिव, आईजी व जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

cradmin

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ की रानौं व सूगी ग्राम पंचायत हुई बैठक

cradmin

UCC, 2010 के बाद शादी हुई तो कराना होगा रजिस्ट्रेशन, छह महीने का वक्त…नहीं तो लगेगा जुर्माना!

prabhatchingari

Leave a Comment