---Advertisement---

एलपीजी गैस रिसाव से हुए धमाके में एक ही परिवार के पाँच लोग झुलसे

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 27, 2025 10:48 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

पटेलनगर में हुए हादसे की फॉरेंसिक और BDS टीम ने की बारीकी से जांच

देहरादून। आज सुबह पटेलनगर क्षेत्र स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी बस्ती में एक घर में हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और तत्काल राहत कार्य प्रारंभ किया। इस हादसे में एक दंपति सहित उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। जांच में यह सामने आया कि छोटे से बंद कमरे में एलपीजी सिलिंडर से रातभर गैस का रिसाव होता रहा, और सुबह लगभग 6:45 बजे बिजली की तार में स्पार्किंग से आग लग गई, जिससे गैस ब्लास्ट हो गया। धमाके से न सिर्फ परिवार के सभी सदस्य झुलस गए, बल्कि कमरे की दीवार और दरवाजे को भी नुकसान पहुँचा है।

झुलसे हुए सभी घायलों को तत्काल 108 सेवा की मदद से दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। फ़ॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना का कारण एलपीजी गैस रिसाव और स्पार्किंग से उत्पन्न LPG फ्लेम बर्न बताया गया है।

घायलों का विवरण:

  1. विजय साहू, पुत्र अशरफी लाल, उम्र 38 वर्ष
  2. सुनीता, पत्नी विजय साहू, उम्र 35 वर्ष
  3. अमर, पुत्र विजय साहू, उम्र 11 वर्ष
  4. सनी, पुत्र विजय साहू, उम्र 8 वर्ष
  5. अनामिका, पुत्री विजय साहू, उम्र 8 वर्ष

पटेलनगर पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस सिलेंडर का उपयोग सतर्कता से करें तथा गैस रिसाव की स्थिति में तत्काल वेंटिलेशन सुनिश्चित करें और बिजली उपकरणों का उपयोग न करें।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment