Prabhat Chingari
उत्तराखंड

भारतीय व्यापार मंडल की उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का गठन

देहरादून- भारतीय व्यापार मण्डल (रजि.) {कार्य क्षेत्र : सम्पूर्ण भारत वर्ष} की विचारधारा “वसुधैव कुटुंबकम्” की हैl जिसे अपनाकर हम सदैव सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैंl भारतीय व्यापार मण्डल व्यापारियों के उत्थान व नवनिर्माण में निरन्तर आगे बढ़ रहा हैl

गठन की इस कड़ी में आज देव भूमि उत्तराखण्ड में प्रेस क्लब, परेड ग्राउंड, देहरादून में *प्रेस कांफ्रेंस* आयोजित की गई, जिसमें भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन व राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय मुख्य अथिति के रूप में रहेl जिसमें श्री सतीश अग्रवाल जी को प्रदेश अध्यक्ष व श्री संजीव शर्मा जी को प्रदेश महामंत्री बनाने की घोषणा की गईl

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी वैभव जैन ने कहा कि व्यापारी हितों व व्यापारी एकता के लिये भारतीय व्यापार मण्डल सबसे उपयोगी संगठन है और व्यापारियों के लिये यह एक सुरक्षा कवच का काम करता हैl व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में भारतीय व्यापार मण्डल का थोड़े समय में एक लम्बा इतिहास हैl

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि वैसे तो देश में बहुत सारे उद्योग और व्यापारी संगठन बने है लेकिन वह व्यापारियों का हित नही कर पाएl इन व्यापार मंडल की विफलता रही कि ये सरकार के साथ कोई सामंजस्य नही स्थापित कर पाए, यही कारण रहा कि सरकारी योजनाओं का व्यापारियों को लाभ नही मिल पाया और ना ही उनकी समस्याओं का निराकरण हो पाया l

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि भारतीय व्यापार मण्डल निरन्तर संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, हमारे लिये व्यापारी हित सर्वोपरि है, व्यापारी की हर समस्या का निदान करना हमारी प्राथमिकता हैl शीघ्र ही पूरे प्रदेश में भारतीय व्यापार मण्डल का विस्तार कर और अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़कर विस्तार किया जायेगा l

प्रेस कांफ्रेंस का संचालन अजय जनमेजय करते हुए बताया कि भारतीय व्यापार मंडल में फुटपाथ पर बैठे व्यापारी से लेकर बड़े उद्योग चलाने वाला उद्योगपति भी शामिल है l

नवनियुक्त उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश अग्रवाल ने सभी पत्रकारों का आभार प्रगट किया और कहा कि मुझे जो दायित्व मिला है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा l सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कहा ताकि समस्याओं का सुचारू रूप से निराकरण हो सकेl भारतीय व्यापार मण्डल, उत्तराखण्ड की कार्यशैली से हमारा संगठन बुलंदियों पर पहुंचे ऐसी मेरी कामना हैl

कार्यक्रम में श्री रविन्द्र गोयल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती सुशीला खत्री (प्रदेश अध्यक्ष,भारतीय व्यापार मंडल महिला मोर्चा), अनिल कुमार, सत्य प्रकाश नौटियाल गढ़वाल, राजीव भार्गव व अन्य व्यापारियों की उपस्थिति रही l

Related posts

राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में बेसिक लाइफ सपोर्ट को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

prabhatchingari

BIS ने शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित…

cradmin

पंतनगर विश्वविद्यालय की नवीन दलहनी प्रजातियों का लोकार्पण और “पंतनगर प्रवाह” पुस्तक का किया विमोचन* 

cradmin

एनआईईपीवीडी में हिंदी पखवाड़ा: मातृत्व और तकनीक के संगम से सजी ऑडियो पुस्तकें*

cradmin

करवट बदलेगा मौसम,इन जनपदों में होगी झमाझम बरसात,गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट।…

prabhatchingari

आशा,भोजन माता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

prabhatchingari

Leave a Comment