Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

दिव्यांगों को लगाए जाएंगे निशुल्क कृत्रिम अंग…

 

देहरादून : हर्षल फाउंडेशन, देहरादून द्वारा 11 एवं 12 दिसंबर 2025 को अग्रवाल धर्मशाला, गांधी रोड, देहरादून में निःशुल्क दिव्यांग सहायता एवं वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक शिविर वर्ष 2014 से आयोजित हो रहा है और अब तक 10,000 से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो चुके हैं। शिविर में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर (जो मौके पर नाप के अनुसार बनाए जाएंगे), व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, चलने की छड़ी, चश्मे, सुनने की मशीन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, शिविर में कौशल विकास प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन, ऋण एवं रोजगार योजना आदि की जानकारी एवं पंजीकरण की सुविधा भी दी जाएगी। बाहर से आने वाले लाभार्थियों और उनके एक सहयोगी के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है। हर्षल फाउंडेशन सभी नागरिकों, समाजसेवियों एवं संगठनों से निवेदन करता है कि इस शिविर की जानकारी ज़रूरतमंदों तक पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इसका लाभ ले सकें। पंजीकरण या अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: अमिता गोयल (8630445188), कल्पना अग्रवाल (9927006973), दीप प्रसाद (9997993531), निधि गर्ग (7983789020), डॉ. रमा गोयल – ट्रस्टी सेक्रेटरी, हर्षल फाउंडेशन (7895378323, 8630309340)।

Related posts

पटाखों से आंख की चोट पर एएसजी आई हॉस्पिटल करेगा मुफ्त इलाज- बच्चों के लिए विशेष दिवाली अभियान शुरू

cradmin

दून मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगा ऑर्गन बैंक…

cradmin

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून ने “वंदे मातरम के 150 साल” पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

cradmin

जनजातीय खेल महोत्सव में जनजातीय एथलीटों का जलवा

prabhatchingari

सहकारिता को ज़मीनी स्तर पर उतारें अधिकारी : डॉ. धन सिंह रावत

cradmin

उत्तराखण्ड राज्य के निर्वाचन आयुक्त का दायित्व वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस सुशील कुमार ने संभाला

prabhatchingari

Leave a Comment