Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

हर्षल फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

देहरादून। हर्षल फाउंडेशन द्वारा  शास्त्री नगर खाला, मिलन केंद्र, इंद्रा नगर, देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का सहयोग सुभारती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, देहरादून द्वारा प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधु भट्ट एवं श्याम अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं इंद्राणी पांधी एवं जोगिंदर सिंह पुंडीर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। टीम में जनरल फिजिशियन डॉ. रवि कंसल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राज, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ईशान चौधरी, नेत्र विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कांति, फार्मासिस्ट श्री दीपक कुमार सहित अन्य चिकित्सा स्टाफ शामिल रहे। विशेष रूप से डॉ. विक्रांत शर्मा (ऑर्थोपेडिक) ने भी शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

 

शिविर के दौरान रोगियों को निःशुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी निःशुल्क किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया।

 

इस अवसर पर हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी राम गोयल ने अपने संबोधन में कहा,

“हमारा उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से हम लोगों को समय पर जांच और परामर्श उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि वे गंभीर बीमारियों से बच सकें। भविष्य में भी हर्षल फाउंडेशन ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।”

 

हर्षल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

इस मौके पर इंद्रेश गोयल, संस्था के संरक्षक मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल, कल्पना अग्रवाल, निधि गर्ग, अमिता गोयल, गुलशन सरीन, दीपा प्रसाद, संगीता अग्रवाल, विजय कथूरिया, दया बिष्ट, सुमन जैन आदि सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने लिया पारदर्शी निर्णय: बेरोजगार संघ 

cradmin

राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्वनी’ का चमोली मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को सीएसआर विद ह्यूमन हार्ट के लिए “जीईईएफ ग्लोबल अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया

cradmin

गुरु बिना जीवन अधूरा: आचार्य श्री सौरभसागर का भक्तिमय प्रवास क्लेमेंट टाउन

cradmin

ग्राफिक एरा में मीडिया, समाज और विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन…

cradmin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

cradmin

Leave a Comment