Prabhat Chingari
उत्तराखंड

एफआरआइ पर्यटकों के लिये बंद, इस खौफ के बढ़ने से उठाना पड़ा कदम

देहरादून,वन अनुसंधान संस्थान(एफआरआइ) में सिर्फ देहरादून से ही नही, बल्कि देश व विदेश से भी पर्यटक पहुंचते हैं। दूसरी तरफ एक बार फिर एफआरआइ परिसर में गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में पर्यटकों की जान का खतरा पैदा होता दिख रहा है। इस स्थिति को देखते हुए एफआरआइ प्रशासन ने पूरे परिसर को सभी तरह के पर्यटकों के लिए 5 दिन के लिए बंद कर दिया है।एफआरआइ में न सिर्फ निरंतर गुलदार की धमक दिखाई दे रही है, बल्कि वह यहां वन्यजीव का शिकार भी कर चुका है। जिसका अधिकांश खाया हुआ शव संस्थान के एक वन मार्ग पर पाया गया है। एफआरआइ के प्रचार एवं संपर्क कार्यालय के मुताबिक गुलदार की सक्रियता बढ़ने से पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। लिहाजा, संस्थान ने परिसर को 2 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है।इसी के साथ परिसर में सुबह और शाम की सैर पर भी रोक लगाई गई है। वहीं, एफआरआइ प्रशासन ने वन विभाग से अनुरोध किया है कि सक्रिय गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। साथ ही विभाग से सुरक्षा के मद्देनजर गश्त करने का आग्रह भी किया गया है। ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड में ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का किया सफलतापूर्वक आयोजन

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम को दी श्रद्धांजलि 

cradmin

उद्यमिता विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को पशुपालन से स्वरोजगार उत्पन्न करने की जानकारी दी गई

prabhatchingari

मजदूरों के सत्यापन में लापरवाही, प्रबंधक पर चालानी कार्यवाही

prabhatchingari

23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी यात्रा

cradmin

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP देहरादून स्वयं मैदान में उतरे

cradmin

Leave a Comment