Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

युवती हत्याकांड: हथियार और बाइक बरामद, आरोपी फरार

 

देहरादून/विकासनगर। ढालीपुर–हरबर्टपुर क्षेत्र में एक युवती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क किनारे झाड़ियों में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी विकासनगर एवं कोतवाली विकासनगर पुलिस बल मौके पर पहुँचा।

पुलिस को बोक्सा बस्ती ढालीपुर जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में युवती का शव पड़ा मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। मौके पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई तथा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य संकलित किए गए। मृतका की पहचान मनीषा पुत्री आनंद सिंह, निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के रूप में हुई।

मृतका के परिजनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मनीषा शाम के समय अपने ताऊ के लड़के सुरेंद्र पुत्र छोटा, निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश के दौरान ही शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

घटना के संबंध में मृतका के पिता आनंद सिंह की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 27/26, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तहरीर में सुरेंद्र उर्फ मांडू पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के समीप से आरोपी की मोटरसाइकिल एवं हत्या में प्रयुक्त दरांती बरामद कर ली है। विवेचना में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने घटना में प्रयुक्त दरांती दो दिन पहले ही खरीदी थी। आरोपी वारदात के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटनास्थल का संज्ञान लेते हुए मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Related posts

उद्धव ठाकरे का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया

cradmin

विश्व पर्यावरण के अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन जागरूकता…

cradmin

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ का स्पष्ट निर्देश किसी भी सूरत में बच ना पाएं वन्य जीव तस्कर।

prabhatchingari

एथलेटिक मीट में डा. कमल का संदेश— उम्र नहीं, जज्बा तय करता है सीखने की राह

cradmin

अशोका विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

cradmin

स्वास्थ्य विभाग को मिले 29 नये विशेषज्ञ चिकित्सक

cradmin

Leave a Comment