Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

भाजपा गोर्खा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गोर्खा सम्मेलन का किया आयोजन

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सुभाष रोड़ स्थित वेडिंग प्वाइंट में गोर्खा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गोर्खा सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र गोर्खा बाहुल्य क्षेत्र है, जहां 28 हजार से अधिक गोरखा समाज के लोग हैं। उन्होंने कहा आज पूरा गोर्खा समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भाजपा दुगने अंतर से जीतने के साथ साथ 400 पार का नारा भी साकार होने जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, भाजपा टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, दर्जाधारी कैलाश पंत मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, गोरखा प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक शाही, सह संयोजक दिनेश प्रधान, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

नव दम्पति अंकिता एवं राहुल ने विधायक नौटियाल के हाथों से सौंपा गया मैती पौधा का रोपण कर शादी को यादगार बनाया

cradmin

बदरीनाथ धाम में आठ दिनों में रिकॉर्ड 120757 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

prabhatchingari

ग्रामीणों का नगर पालिका में जाने से इनकार, प्रशासन के फैसले पर सवाल

cradmin

ग्राफिक एरा में वर्ल्ड समिट का दूसरा दिन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए आपदा समाधान

cradmin

मुख्यमंत्री ने बहुउद्देशीय शिविर रथ को दिखाई हरी झंडी

cradmin

आशा,भोजन माता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

prabhatchingari

Leave a Comment