Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

गोर्खा दशै-दिवाली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर को देहरादून में

 

देहरादून, 
वीर गोर्खा कल्याण समिति, देहरादून द्वारा तीन दिवसीय गोर्खा दशै-दिवाली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 का आयोजन आगामी 10 से 12 अक्टूबर तक महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में किया जाएगा।

इस महोत्सव में देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी समिति द्वारा आयोजित एक बैठक में दी गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस महोत्सव को उत्तराखंड का राजकीय मेला घोषित किया गया था। इसी क्रम में वर्ष 2025 में भी यह आयोजन पूरी भव्यता और सांस्कृतिक विविधता के साथ किया जाएगा।

महोत्सव में मेघालय, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, असम के साथ-साथ गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी एवं नेपाली संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां दर्शक स्थानीय व पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे और दिवाली की खरीदारी भी कर पाएंगे।

विशेष आकर्षण के रूप में नेपाल की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी शामिल की गई है, जिसमें नेपाल की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य और गीतों के माध्यम से नेपाल की संस्कृति और मूल्यों से दर्शकों को परिचित कराएंगी।

बैठक में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्यगण भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तामाड, कर्नल माया गुरुंग (सलाहकार), उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सह-सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरूंग, पूरन बहादुर थापा, यामु राना, ज्योति राना, सोना शाही, एन. बी. थापा, बुद्धेश राई, मीन गुरुंग, बबिता गुरुंग एवं नरेंद्र थापा शामिल थे ।

Related posts

होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर रेलवे चलाएगा कई विशेष ट्रेनें

cradmin

जनसेवक के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझें अधिकारी,डीएम

prabhatchingari

IFS डा. धकाते को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

prabhatchingari

सरकार आपके द्वारः भगवंतपुर न्याय पंचायत में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं

cradmin

श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने से सरकार गदगद

cradmin

ग्राफिक एरा अस्पताल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से किया कैंसर का ईलाज

prabhatchingari

Leave a Comment