Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

जनजातीय समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, संस्कृति संरक्षण के लिए ऐसे आयोजन जरूरी , मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड जनजातीय महोत्सव-2025 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने गणेश जोशी ने देशभर के विभिन्न जनजाति समाज द्वारा बनाए गए उत्पादों पर आधारित स्टॉलों का भी अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उड़ीसा जनजाति के कलाकारों के साथ सांस्कृतिक नृत्य भी किया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम के भव्य और सफल आयोजन के लिए राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड देहरादून को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनजातीय समुदायों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित करने की घोषणा की गई थी। यह पहल जनजातीय विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जनजातीय समुदायों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “पीएम जनमन” और “धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान” जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ये योजनाएं जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि जनजातीय विकास के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे महोत्सवों का आयोजन आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने और अपनाने का अवसर प्राप्त होता है।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जनजातीय शोध संस्थान और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य तरीके से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, अध्यक्ष श्रम बोर्ड कैलाश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, अपर निदेशक योगेन्द्र रावत, कार्यक्रम संयोजक और समन्वयक राजीव सोलंकी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

श्री बदरीनाथ धाम की आरती सीडी का यू ट्यूब पर हुआ विमोचन।

prabhatchingari

अधूरी डायरी, पूरा इश्क़” का भव्य लोकार्पण

cradmin

श्री सत्य साईं बाबा शताब्दी समारोह में गूंजा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश”

cradmin

स्कूल ऑफ डिज़ाइन, डीआईटी यूनिवर्सिटी में उद्गम 2025 मैं छात्रों ने दिखाए अपने हुनर 

cradmin

सिंगटाली पुल करेगा गढ़वाल-कुमाऊं के बीच की दूरी को कम: महाराज

cradmin

सघन चेकिंग में पकड़ा गया शातिर वाहन चोर, दो बाइक बरामद

cradmin

Leave a Comment