Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

“फ्लेवर्स ऑफ होम शेप्स” एवं “टेस्ट ऑफ होम बेकर्स” पुस्तक का भव्य विमोचन

 देहरादून, 

गृहिणियों की पाक कला को मिला मंच

उत्तराखंड के माननीय कृषि मंत्री  गणेश जोशी  के आवास पर आज एक भव्य समारोह में लेखिका दीपा चावला द्वारा रचित दो पुस्तकों—“फ्लेवर्स ऑफ़ होम शेफ्स” एवं “टेस्ट ऑफ होम बेकर्स”—का विमोचन किया गया। यह आयोजन देशभर की गृहिणियों की पाक कला को पहचान देने की एक अनोखी पहल के रूप में आयोजित हुआ, जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से आईं होम शेफ्स एवं होम बेकर्स ने भागीदारी की।

इसके साथ ही दोनों पुस्तकों का पुनः विमोचन “निवाला प्यार का कैफे” में भी संपन्न हुआ, जहाँ समाजसेवी एवं मॉडल-अभिनेत्री इंद्राणी पांधी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद, तथा न्यूट्रीशनिस्ट रूपा सोनी ने पुस्तकों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  गणेश जोशी ने कहा—“यह केवल पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि उन गृहिणियों की कला और मेहनत के प्रति आदर है, जो वर्षों से अपने घरों में पाक-कला में दक्षता दिखा रही हैं। अब उनकी इस प्रतिभा को एक पहचान और मंच मिल रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।”

कार्यक्रम में दिल्ली से शेफ बलिंदर, कानपुर से कविता सिंह, एवं लुधियाना से लता औलख विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

लेखिका दीपा चावला ने मंच से सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए इस पुस्तक यात्रा को “हर गृहिणी की उड़ान” बताया।

उल्लेखनीय प्रतिभागियों में शामिल रहे:
पूजा रावत, रोमी सलूजा, अंजना साहनी, शिवानी कौशिक गुप्ता, आदर्श भाटिया, मधु चावला, नीता कंसारा, लता कपूर, अर्चना गोयल, अंजना वही, तृप्ति जुयाल सेमवाल, पारुल अग्रवाल आदि।

इस आयोजन ने न केवल घरेलू पाक विशेषज्ञों को एक पहचान दिलाई, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम का संचालन तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक  प्रिया गुलाटी ने किया।

Related posts

देहरादून में आयोजित हुआ रोज़गार मेला…

cradmin

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

cradmin

धमकाकर जमीन कब्जाने वाले गिरोह पर दून पुलिस का शिकंजा दंपति व दो पुत्रों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…

cradmin

केदारनाथ धाम पैदल यात्रा में घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही फिर से हुई शुरू

prabhatchingari

संतों के आशीर्वाद से समाज में आती है सकारात्मक ऊर्जा : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

एक राष्ट्र, एक चुनाव” , दूर की कौड़ी – गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

Leave a Comment