---Advertisement---

ग्राफिक एरा में ग्राफेस्ट- 25 में तकनीकी व सांस्कृतिक की धूम रहेगी

By: prabhatchingari

On: Thursday, May 1, 2025 3:52 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, ग्राफिक एरा के वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट- 25 में इस बार तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इसके साथ ही मशहूर बॉलीवुड सिंगर अमित त्रिवेदी भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। यह चार दिनों का कार्यक्रम कल (आज) से शुरू हो जाएगा।

ग्राफेस्ट- 25 में तीन दिन (1 से 3 मई तक) रोचक तकनीकी व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ ही सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुबई व इजिप्ट समेत देश भर के विभिन्न राज्यों से आए पांच हजार छात्र- छात्राओं की टीमें भाग लेंगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे। इसमें हैकेथॉन, रेडियो कंट्रोल कार रेसिंग, वाटर राकेट प्रतियोगिता,‌सर्किट डिजाइनिंग प्रतियोगिता, क्विज, ओरिगेमी, यूथ पार्लियामेंट, वैलोरेंट, बीजीएमाई गेम जैसे तकनीकी मुकाबले और एकल व ग्रुप श्रेणी में नृत्य, संगीत, रैप, नाटक, वाद्ययंत्र व म्यूजिकल बैंड वार जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ग्राफिक एरा ने इन मुकाबलों में विजयी छात्र-छात्राओं को 51 लाख रुपए के नगद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

आखिरी दिन (4 मई को) मशहूर बॉलीवुड सिंगर अमित त्रिवेदी ग्राफेस्ट को अपने गीतों व धुनों से सजाएंगे। उन्हें नमो नमो, काफिराना, स्वीटहार्ट, मधुबाला जैसे बहुचर्चित गानों के लिए जाना जाता है। ग्राफेस्ट का यह अलग अंदाज देखने के लिए छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित हैं।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment