Prabhat Chingari
शिक्षा

ग्राफिक एरा बना देश का पहला जेन एआई कैम्पस

देहरादून, ग्राफिक एरा ने अमेजाॅन से हाथ मिलाकर शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के अपने प्रयास को आगे बढ़ाया। अब ग्राफिक एरा देश का पहला और सबसे बड़ा फ्यूचर रेडी जेन एआई कैम्पस बन गया है। इसके लिए ग्राफिक एरा और अमेजाॅन के बीच करार किया गया।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम को आयोजन किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व की प्रख्यात कम्पनी अमेजाॅन के सहयोग से ग्राफिक एरा शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के अपने प्रयास को आगे बढ़ाएगा। ये सह-भागेदारी छात्र-छात्राओं को नई तकनीकों से जोड़ेगी और उन्हें उद्योग जगत मे बेहतर अवसर प्राप्त करने में भी मददगार साबित होगी।
चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटैलिजेन्स से जुड़े पांच नये विषय शुरू करेगा। इसमें तीन से पांच सेमेस्टर तक के छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रमों में फण्डामेंटल्स आॅफ मशीन लर्निंग, एनएलपी, डीप लर्निंग, कम्प्यूटर विजन और जनरेटिव एडवर्सरियल नेटवर्क विषय जोड़े जायेंगे। इसके लिए ग्राफिक एरा शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी प्रशिक्षण दे रहा है। ये कोर्स जल्द ही शुरू कर दिए जायेंगे।
इस करार के तहत अमेजाॅन वेब सर्विसिस पर छात्र-छात्राएं 700 से ज्यादा आॅनलाइन कोर्स कर सकेंगे। इसमें जनरेटिव एआई, क्वांटम कम्प्यूटिंग, मशीन लर्निंग जैसी अग्रणी तकनीकों के प्रशिक्षण व सर्टिफिकेट के साथ ही प्रैक्टिकल लैब की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में अमेजाॅन वेब सर्विसिस की इण्डिया लीड एजुकेशन एण्ड स्किल्स सुमिता गुप्ता, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक्स डा. डी. आर. गंगोडकर, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डा. देवेश प्रताप सिंह, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डा. दिब्यहष बोरदोलोई, शिक्षक शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

किसानों को संजीवनी बूटी उगाना सीखा रहे हैं विशेषज्ञ

prabhatchingari

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

prabhatchingari

आईआईटी रुड़की ने वैश्विक सहयोग के माध्यम से भारत की इंजीनियरिंग क्षमता को आगे बढ़ाया

prabhatchingari

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

cradmin

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

cradmin

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविरार्थियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

cradmin

Leave a Comment