Prabhat Chingari
खेल–जगत

ग्राफिक एरा के छात्र लक्ष्य सेन का ओलम्पिक में जलवा हर शॉट पर झूमे छात्र छात्राएं

देहरादून: पेरिस ओलम्पिक में युवा शटलर लक्ष्य सेन की जीत से ग्राफिक एरा के छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे। ग्राफिक एरा के एमबीए के छात्र और देश की गोल्ड मैडल की उम्मीदों से जुड़े लक्ष्य सेन को दुनिया के तीसरी रैंक के शटलर जोनाथन क्रिस्टी को हराते देखकर छात्र-छात्राओं ने जमकर खुशी मनाई।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक ऑडीटोरियम में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के ओलम्पिक के मैच का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए विशाल स्क्रीन लगायी गयी थी। मैच शुरु होने से पहले ही विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र छात्राओं से ऑडीटोरियम भर गया था। मैच में लक्ष्य सेन के हर शॉट पर खूब तालियां बजीं और नारे लगे। सैकड़ों छात्र छात्राएं स्क्रीन पर नजरें टिका कर लक्ष्य सेन का खेल देख रहे थे। मैच के हर उतार चढ़ाव के साथ ही उनकी धड़कने तेज हो रही थीं।

लक्ष्य सेन के सीधे दो सैटों में इंडोनिया के वर्ल्ड रैंक थ्री शटलर जोनाथन क्रिस्टी को हराकर अंतिम 16 में अपनी जगह बनाई, तो पूरा ऑडीटोरियम तालियां की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अपने प्रिय छात्र लक्ष्य सेन का मैच देखा और उन्हें गोल्ड मिलने का भरोसा जताया। डीम्ड यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह और काफी शिक्षकों ने मैच का सीधा प्रसारण देखा।

पेरिस ओलम्पिक में इस बार ग्राफिक एरा के एमबीए के छात्र लक्ष्य सेन के साथ ही एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी, बीबीए के सूरज पंवार और बीबीए के ही परमजीत सिंह बिष्ट एथलेटिक्स में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पैरा ओलम्पिक में एमबीए के मनोज सरकार देश की ओर से खेलेंगे। ग्राफिक एरा उत्तराखंड का ऐसा एकमात्र विश्वविद्यालय है जिसके पांच छात्र-छात्राएं ओलम्पिक में मुकाबले करेंगे। ग्राफिक एरा के पूर्व छात्र अरूण सिंह ओलम्पिक खेलों में टेक्निकल सपोर्ट टीम के सदस्य के रूप में शामिल हो रहे हैं

Related posts

एस जी आर आर यू खेलोत्सव-2025 में स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज  एण्ड सोशल साइंसेज़ ओवरऑल चैम्पियन

cradmin

मेडल हो चाहे स्टेशनरी हर चीज ई वेस्ट से तैयार : रेखा आर्या

prabhatchingari

भारत की ऐतिहासिक जीत पर देहरादून से जय शाह और खिलाड़ियों को श्रीमद्भगवद्गीता

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण

prabhatchingari

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से : रेखा आर्या

prabhatchingari

एसएफए चैंपियनशिप 2024: आचार्यकुलम, डीपीएसजी के छात्रों ने 10वें दिन योगासन में महारथ दिखाई

prabhatchingari

Leave a Comment