Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा के वीसी प्रियदरंजन अवार्ड के लिए चयनित

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह को प्रियदरंजन रे मेमोरियल अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए उनका चयन इण्डियन केमिकल सोसायटी ने किया है।
यह पुरस्कार रसायन विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को दिया जाता है। डॉ. नरपिंदर सिंह को केमिकल साइंसेज, इंजीनियरिंग और केमिकल एंड एलाइड इंडस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। विश्व के शीर्ष एक प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल डॉ. सिंह के नाम 3 पेटेंट, 30,000 से ज्यादा साइटेशन और 416 पब्लिकेशन जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। 36 वर्षों के सफल करियर में डॉ. सिंह ने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने विभिन्न अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं का नेतृत्व और 35 पीएचडी का निर्देशन किया है।
डॉ. नरपिंदर सिंह को जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर में आयोजित रसायनज्ञों के वार्षिक सम्मेलन समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

घटती छात्र संख्या की जांच समिति गठित, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

prabhatchingari

नववर्ष एवं क्रिसमस आयोजन सुरक्षित हों: पुलिस मुख्यालय से सख्त निर्देश

cradmin

मारुति सुजुकी ने नई डिजायर कार की लॉन्च,कई आकर्षक फीचर से लैश

prabhatchingari

पारदर्शिता, लोककल्याण और उत्तरदायी प्रशासन की दिशा में सराहनीय पहल

cradmin

108 सीमावर्ती गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा, उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी में समझौता

cradmin

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी हैकथॉन में देश के कोने-कोने से 7,000 से ज़्यादा प्रतिभागी शामिल हुए

prabhatchingari

Leave a Comment