यूनाइटेड किंगडम में यूथ एंबेसडर बने ग्राफिक एरा के विनायक

By: prabhatchingari

On: Thursday, May 8, 2025 7:04 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून, ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहरा रहे हैं। ग्राफिक एरा के छात्र विनायक ठाकुर को यूनाइटेड किंगडम में यूथ एंबेसडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

विनायक ठाकुर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र व एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर हैं। इस वर्ष गणतंत्र परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें एनसीसी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयनित किया गया। इसके तहत वे अब यूनाइटेड किंगडम में यूथ एंबेसडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वे रक्षा सहयोग मंच, सांस्कृतिक आदान-प्रदान व नेतृत्व का विकास करने से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

विनायक इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री रैली व फ्लैग एरिया का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड निदेशालय (आर्मी विंग) ने बेस्ट कैडेट का खिताब दिया था। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने विनायक को बधाई देते हुए कहा कि विनायक ठाकुर की यह उपलब्धि ग्राफिक एरा के साथ ही एनसीसी व उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपने अनुशासन, समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण दे रहे हैं।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment