Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग, सरकार कराएगी जांच: महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग के बडासू क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की
आपातकालीन की लैंडिंग के बाद उसमें सवार सभी लोगों की सकुशलता के लिए पायलट की सूझबूझ की प्रसंशा करते हुए हादसे को बेहद गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार इसकी जांच करवायेगी।

श्री महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से पायलट ने समय रहते खामी को भाँप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई उसको देखकर लगता है कि अगर पायलट सड़क पर हेलीकॉप्टर नहीं उतारता तो यह दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। उन्होंने कहा कि बद्री-केदार की कृपा से हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। फिलहाल इस घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मैं हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों व पायलट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। लेकिन इस आपातकालीन लैंडिंग की वजह क्या रही इस बात की सरकार जांच अवश्य करेगी।

Related posts

उत्तराखंड में दो दिन का येलो अलर्ट जारी

prabhatchingari

डीआईटी यूनिवर्सिटी – उत्तराखंड की एकमात्र यूनिवर्सिटी जो आयोजित करेगी नासा ग्लोबल स्पेस ऐप्स हैकाथॉन 2025

cradmin

श्यामपुर कांगड़ी के पास गंगा में डूबा युवक, SDRF ने किया 03 युवकों का रेस्क्यू, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।*

prabhatchingari

एक देश एक चुनाव व्यवहारिक और समझदारी नहीं – गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 151 में “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

उत्तराखंड रजत जयंती पर देहरादून में गूंजेगी हंसी — ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’ में जुटेंगे देश के कॉमेडी स्टार्स

cradmin

Leave a Comment