Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीमनोरंजन

दुबई परफ्यूम्स से महका विरासत मेला…

 

 

देहरादून। विरासत मेले में जहाँ एक ओर विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों की झलक देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर दुबई परफ्यूम्स का स्टॉल अपनी अनोखी खुशबुओं से लोगों को आकर्षित कर रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यह स्टॉल लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

 

विक्रेता के अनुसार, देहरादून के लोगों का रिस्पॉन्स हमेशा उत्साहजनक रहता है। यहाँ आने वाले आगंतुक न केवल परफ्यूम्स और इत्तरों की खुशबुओं से प्रभावित होते हैं, बल्कि उनकी क्वालिटी और लंबे समय तक टिकने वाली सुगंध के कारण दोबारा खरीदारी करने भी लौटते हैं।

 

स्टॉल पर अरबी ऊद की गहरी खुशबू से लेकर हल्के फ्लोरल और फ्रूटी नोट्स तक, हर स्वाद और पसंद के अनुरूप वैरायटी मौजूद है। विक्रेता ने बताया कि इस वर्ष भी भीड़ काफी उमड़ी है और लोगों में परफ्यूम्स को लेकर खास उत्साह देखा गया है।

 

उन्होंने कहा कि देहरादून की भीड़ सभ्य और सौम्य है, और यही वजह है कि वे हर साल विरासत मेले में भाग लेने को उत्सुक रहते हैं। दुबई परफ्यूम्स का यह स्टॉल न केवल महक बिखेर रहा है बल्कि लोगों को दुबई की खुशबूओं का एहसास यहीं देहरादून में करा रहा है। निस्संदेह, यह विरासत मेले की उन खास झलकियों में से एक है, जो लोगों को बार-बार अपनी ओर खींच रही है।

 

Related posts

ब्राह्मण समाज महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव 10 नवंबर को

prabhatchingari

तुलाज़ इंस्टीट्यूट में वार्षिक उत्सव ‘संस्कृति 2024’ का शुभारंभ

prabhatchingari

शुरुआती मूल्य में रियलमी पी3 5जी पेश किए

prabhatchingari

छात्रों को भारतीय ज्ञान प्रणाली से जोड़ने की पहल…

cradmin

मोमेंट्स कैंपेन के ज़रिये भावनात्मक रूप से डायमंड्स के अनमोल होने के साथ-साथ आईजीआई सर्टिफिकेशन के भरोसे को लोगों के सामने लाया गया है

prabhatchingari

सिलक्‍यारा सुरंग में पहुंचे धामी, बाबा बौखनाग मंदिर की प्राण प्रत‍िष्‍ठा में होंगे शामिल

prabhatchingari

Leave a Comment