---Advertisement---

मसूरी माल रोड पर दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

By: cradmin

On: Sunday, July 13, 2025 12:22 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

मसूरी, मसूरी से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है।  सुबह करीब 9 बजे मसूरी की व्यस्ततम माल रोड पर स्थित एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। यह दुकान बाजार के बीचोंबीच होने के कारण आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान से अचानक धुआं उठता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग से उठे धुएं का असर पास की तीन अन्य दुकानों तक भी पहुंचा, जिससे आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को अन्य दुकानों में फैलने से रोका जा सका।

फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लाखों रुपये मूल्य के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment