Prabhat Chingari
उत्तराखंडराष्ट्रीयशिक्षा

मानव संसाधन ही भारत की असली ताकत : डॉ. वोहरा

देहरादून,  राजनयिक रहे डा. दीपक वोहरा ने कहा कि आज भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन है, जो अपार संभावनाओं, अटूट आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरा हुआ है।

 

वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में जामवंत इफेक्ट विषय पर एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डा. वोहरा ने भारत की वैश्विक पहचान, सांस्कृतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों पर प्रकाश डाला।

 

डा. वोहरा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की असली पहचान उसकी नेतृत्व क्षमता, कूटनीति, सैन्य शक्ति, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और मजबूत बुनियादी ढांचे से बनती है। आज भारत न केवल सैन्य शक्ति और अर्थव्यवस्था में विश्व में तीसरे स्थान पर है, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक दूसरों ने भारत की नियति लिखी, अब हमें स्वयं अपना भविष्य गढ़ते हुए आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भारत का निर्माण करना है, जो विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।

 

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने डा. दीपक वोहरा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर, डीन ऑफ लॉ डा. डेज़ी अलेक्जेंडर, विभागाध्यक्ष डा. सुधीर जोशी के साथ अन्य विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

prabhatchingari

टेक्नो स्पार्क गो 3 दमदार मजबूती और बेहतरीन सिग्नल के साथ मात्र रू 8,999 में खरीदें

cradmin

प्राथमिक शिक्षा में 1500 बेसिक शिक्षक चयनितः डॉ धन सिंह रावत

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून में एलुमनी मीट 2025 का भव्य आयोजन, पूर्व छात्रों का हुआ स्वागत

cradmin

एसडीआरएफ फ्लड कंपनी द्वारा 165 कांवड़ियों की बचाई जान, कमांडेंट ने जवानों को दिया प्रशस्ति पत्र

prabhatchingari

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड द्वारा उत्तराखंड की 22 परियोजनाओं को मिली स्वीकृति …

cradmin

Leave a Comment