,

संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर में ऋषि तर्पणी रक्षाबंधन संस्कृत दिवस पर हुआ 6 छात्रों का यज्ञोपवीत संस्कार

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 9, 2025 5:06 PM

Google News
Follow Us
------

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
श्री बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर में ऋषि तर्पणी रक्षाबंधन संस्कृत दिवस के अवसर पर 6 (छह) बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया। संस्कार के दौरान वैदिक आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण, हवन और पूजन के माध्यम से बच्चों को सनातन परंपराओं का महत्व समझाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ प्रधानाचार्य डा . माताराम पुरोहित ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था जगाने और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुऐ शनिवार को ऋषि तर्पणी रक्षाबन्धन संस्कृत दिवस के अवसर पर 6 छात्रों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा0माताराम पुरोहित ने बताया कि संस्कृत दिवस पर छात्रों को मंत्र दीक्षा दी गयी। इस मौके पर छात्रों द्वारा ग्राम भ्रमण पर भिक्षादेहि की ध्वनि से ग्रामीण कुलबहुऐ (महिलाएं) छात्रों को भिक्षा और दक्षिणा देकर विदा कर रही थी।
इस कार्यक्रम में आचार्य कैलाश चन्द्र देवली, वन्दना डिमरी, आशीष, मयंक, संदीप, दिव्यांशु, गोपी, भुवनेश्वर, आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment