Prabhat Chingari
उत्तराखंड

यूसीसी के नाम पर उत्तराखंड में भेड़िया आया की कहावत चरितार्थ हो रही है -गरिमा मेहरा दसौनी

देहरादून ,उत्तराखंड देवभूमि का 25वा राज्य स्थापना दिवस है। उत्तराखंड की धामी सरकार ने आज के दिन उत्तराखंड की जनता को समान नागरिक संहिता की सौगात देने का वादा किया था परंतु उत्तराखंड में भेड़िया आया की कहावत चरित्र हो रही है,यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी का। गरिमा ने राज्य की धामी सरकार पर राज्य की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
दसौनी ने कहा कि पिछले 2 सालों से धामी सरकार और राज्य का भाजपा संगठन लगातार यूसीसी की डुगडुगी पीट रहा है और तो और लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी यूसीसी लाने वाले पहले राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपना झूठा प्रचार भी करके आ चुके हैं। पर आज राज्य स्थापना दिवस पर यूसीसी की सौगात उत्तराखंड को देने की बात कह कर एक बार सरकार ने फिर अपने कदम पीछे खींच दिए ।
दसोनी ने कहा कि इसका कारण यह है कि राज्य की भाजपा सरकार को यह साफ पता चल गया है कि यूसीसी का उत्तराखंड में तो कम से कम कोई अंडर करंट नहीं है और अब वह छद्म हिंदुत्व की आड़ में ज्यादा दिन राजनीति नहीं कर सकती ।
दसौनी ने कहा कि साफ दिख रहा है कि केदारनाथ उप चुनाव में हो रही है अपनी सुनिश्चित हार देख हार का मार्जिन दुगना न हो जाए शायद यह डर भी धामी सरकार को सता रहा है।
दसौनी ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि राज्य के करोड़ों रुपए यूसीसी की समिति गठित करने में और समिति के सदस्यों की तनख्वाह और बैठकों में बर्बाद कर दिया गया है तो केदारनाथ उपचुनाव से पहले प्रदेश में यूसीसी लागू करके दिखाएं वरना राज्य वासियों से माफी मांगे।
गरिमा ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में सांप्रदायिक माहौल बनाने की भरसक कोशिश करी,कभी लव जिहाद ,कभी लैंड जिहाद ,कभी धर्मांतरण कानून तो कभी थूक जेहाद का खूब प्रचार प्रसार किया गया और राजनीतिक रोटियां सेकी गई परंतु जब जब यूसीसी लागू करने की बात होती है तो खोदा पहाड़ और निकलता है चूहा।

Related posts

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

cradmin

एलआईसी म्यूचुअल फंड ने पेश किया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड

prabhatchingari

महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024: मसूरी थंडर्स बने चैंपियन

prabhatchingari

नक्शों के निस्तारण में हुई देरी तो होगी कड़ी कार्रवाई,एमडीडीए उपाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक लेकर जारी किए आवश्यक निर्देश

prabhatchingari

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण

prabhatchingari

मसूरी विकास प्राधिकरण ने लिए ये बड़े फैसले, बदलेगी काया, देहरादून में होंगे ये कार्य..

prabhatchingari

Leave a Comment