Prabhat Chingari
यात्रा

आपदा की दृष्टिगत चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक को वैकल्पिक ट्रेक के रूप में उपयोग में लाये जाने के लिए कयास शुरू।

देहरादून /रूद्रप्रया,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसने द्बारा चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि आपदा की दृष्टिगत चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक मार्ग एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसे आपदा जैसी घटना घटित होने पर वैकल्पिक ट्रेक मार्ग के रूप उपयोग में लाये जाने के लिए इस पैदल ट्रेक मार्ग का निरीक्षण हेतु दिनांक 09-08-2024 को चौमासी से एक दल रवाना हुआ था, जिसमें उनके साथ नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता,लो.नि.वि., उखीमठ, जुगल किशोर चौहान, सहायक वन संरक्षक, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, गोपेश्वर डा. कृष्ण सिंह सजवाण, भू वैज्ञानिक, रुद्रप्रयाग मौजूद रहे इस टीम द्वारा रेका खर्क तक मौका मुआयना कर दिनांक 10-08-2024 को चौमासी वापस पहुंचे। संयुक्त टीम द्वारा अपनी निरीक्षण आख्या जल्द ही जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
इस टीम मैं अन्य सदस्य मुलायम सिंह, ग्राम प्रधान, चौमासी डीडीआरएफ से जगमोहन व नरेंद्र वन विभाग से नवीन प्रसाद, वन आरक्षी अंशुल, बद्री आदि मौजूद रहे।

Related posts

स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को डीएम का तोहफा स्मार्ट सिटी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

cradmin

श्रृद्धालु यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन का करें पालन

prabhatchingari

देवभूमि आ रहे हैं तो संभल आइए, 19 जनवरी से लागू होगी ई-डिटेक्शन प्रणाली

cradmin

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

prabhatchingari

बद्रीनाथ में भी श्रद्धालुओं की संख्या का बना रिकॉर्ड…

cradmin

टपकेश्वर शोभायात्रा को लेकर यातायात प्लान जारी, 7 अगस्त को कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

cradmin

Leave a Comment