Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

भारतीय सेना प्रदेश के किसानों से पोल्ट्री उत्पादों को खरीदेगी

*भारतीय सेना अब पशुपालन विभाग के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय किसानों से पोल्ट्री उत्पादों की खरीद करेगी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के काश्तकारों एक किसानों की आजीविका सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। भारतीय सेना अब पशुपालन विभाग के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय किसानों से पोल्ट्री उत्पादों की खरीद करेगी।
जनपद चमोली में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों माणा एवं मलारी के लिए आपूर्ति की पहली खेप रवाना की गई। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर आपूर्ति वाहनो को रवाना किया।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि पशुपालन विभाग की इस पहल के तहत उत्तराखण्ड में सेना की अग्रिम चौकियों पर स्थानीय स्तर पर उत्पादित भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है। जोशीमठ से रवाना की गई प्रथम खेप में भारतीय सेना की माणा पोस्ट व मलारी पोस्ट को पोल्ट्री की आपूर्ति की गई ,जो स्थानीय पशुपालक श्री गुलशन सिंह राणा एवं श्री सौरभ नेगी द्वारा उपलब्ध करायी गई।
इसका उद्देश्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर ही एक सुदृढ़ बाजार व्यवस्था प्रदान करना है। इसके माध्यम से उनके उत्पादों का सही मूल्य एवं नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

Related posts

सरकार ने चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं : महाराज

prabhatchingari

UPES ने राष्ट्रीय स्तर की स्टार्ट-अप प्रतियोगिता में स्कूली इनोवेटर्स का किया सम्मान

cradmin

एयरोडायनेमिक डिजाइन है देश का तकनीकि भविष्य

cradmin

सेंट जोसेफ एकेडमी में प्री योगा ओलंपियाड विजेताओं को किया सम्मानित

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में दुर्लभ मामले में उपचार का नया कीर्तिमान

cradmin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत सामग्री बांटी

prabhatchingari

Leave a Comment