Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

हल्द्वानी। हल्द्वानी में गुरुवार को जमकर बवाल और आगजनी हुई। इंदिरा नगर के मलिक का बगीचा इलाके में अवैध रुप से बनाए गए मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम पर धर्म विशेष के लोगों ने पथराव किया, जिसमें एसडीएम, कई पुलिसकर्मियों समेत नगर निगम के कर्मचारी घायल हो गए। धर्म विशेष के युवकों और महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन की टीम के खिलाफ भारी विरोध जताया। अराजक तत्वों ने बनभूलपुरा थाने के सामने खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। कार्रवाई के दौरान हालात को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोल भी छोड़ने पड़े।
इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि सैकड़ों की संख्या में महिला, बच्चे और लोग सामने से पथराव कर रहे हैं और पुलिसकर्मी और नगर निगम के कर्मचारी खुद को बचाने की कोशिश में लगे है।. इस दौरान जेसीबी का शीशा भी टूट गया. लेकिन भारी विरोध के बावजूद नगर निगम ने अभियान जारी रखा और मदरसे और नमाज स्थल को जमींदोज कर दिया।
चोटिल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मामले को तूल पकड़ता देख अतिरिक्त पुलिस फोर्सेज को हल्द्वानी रवाना किया गया है।

Related posts

होली का त्यौहार भारतीय जीवन मूल्यों की सशक्त पहचान : डी.डी.मित्तल

prabhatchingari

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक जसपुर एवं गदरपुर में संपन्न हुई।

cradmin

उत्तराखंड का बदला मौसम, उच्च हिमालई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक

prabhatchingari

हाइपरलोकल डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करने के लिए पीएनबी ने लाँच किया डिजिटल लोकेशन मैनेजमेंट साल्यूशन (डीएलएमएस)

cradmin

एसटीएफ उत्तराखंड ने रांची से पिता-पुत्र को दबोचा

cradmin

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत STF व पुलिस को बड़ी सफलता

cradmin

Leave a Comment