Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

By: Naveen Joshi

On: Sunday, February 22, 2026 6:46 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

गोपेश्वर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। अंग्रेजी विभागीय परिषद द्वारा इस दिवस को गढ़वाली भाषा संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में स्थानीय भाषाओं के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गढ़वाली एक समृद्ध भाषा है और इसे नई पीढ़ी के लिए संरक्षित किये जाने हेतु दैनिक व्यवहार में अधिकाधिक प्रयोग करने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि लोक गायक धनपति शाह ने अपनी स्वरचित कविताओं एवं गानों से मातृभाषा को बचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं लोक संस्कृति कर्मी डॉ दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गढ़वाली मातृभाषा को मान्यता, संरक्षण एवं उसके व्यापक उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने अपने संबोधन में मातृभाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मातृभाषा समाज की सांस्कृतिक पहचान और भावनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को गढ़वाली भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में आयोजित गढ़वाली भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी चमोला ने प्रथम, कार्तिक तिवारी ने द्वितीय तथा दीया कंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गढ़वाली काव्य-पाठ में लक्ष्मी ने प्रथम, कार्तिक तिवारी ने द्वितीय तथा जसवंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

औखांण प्रतियोगिता में जसवंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गढ़वाली लोकगीत प्रतियोगिता में अपेक्षा प्रथम, उमा द्वितीय तथा जसवंत तृतीय स्थान पर रहे।गढ़वाली लोकनृत्य प्रतियोगिता में गायत्री ने प्रथम, अपेक्षा ने द्वितीय तथा आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पीटीए उपाध्यक्ष लोकेन्द्र रावत, कोषाध्यक्ष शांति प्रसाद नौटियाल, सुनील पुंडीर, दर्शन बर्त्वाल, विवेक सोनी, मीना तिवारी, ममता भट्ट, डॉ राजेश चन्द्रियाल, डॉ दिनेश पंवार, डॉ भावना मेहरा, डॉ दिग्पाल कंडारी, डॉ रंजू बिष्ट, डॉ मनीष मिश्रा अंग्रेजी परिषद के अध्यक्ष प्रेम सिंह, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment