Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज ने देहरादून में पहली शाखा की शुरुआत के साथ उत्तराखंड में प्रवेश किया

देहरादून:-भारत की सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय सेवा (फाइनेंशियल सर्विसेज) कंपनियों में से एक जेएम फाइनेंशियल ग्रुप में शामिल जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज ने देहरादून में अपनी शाखा की शुरुआत के साथ उत्तराखंड में अपना परिचालन (ऑपरेशन) शुरू कर दिया है. दून वन कॉम्प्लेक्स, सलावाला चौक, न्यू कैंट रोड में स्थित शाखा इक्विटी ब्रोकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज सहित सभी तरह के निवेश समाधान (इंवेस्टमेंट सॉल्यूशन) की पेशकश करेगी. इससे स्टॉक, इक्विटी डेराइवेटिव्स, बॉन्ड्स, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस जैसे विभिन्न श्रेणी के एसेट्स तक पहुंच संभव हो पाएगा.

नई शाखा का उद्घाटन एमडी और को-हेड (इंवेस्टमेंट एडवाइजरी एंड डिस्ट्रिब्यूशन) डिम्पलकुमार शाह और एमडी और हेड (इक्विटी ब्रोक्रिंग) कृष्ण राव द्वारा किया गया.

शाखा की शुरुआत के मौके पर डिम्पलकुमार शाह ने कहा, “हम देहरादून जैसे बहुत अधिक संभावनाओं वाले शहरों में मौजूद संभावनाओं को लेकर सच में काफी अधिक उत्साहित हैं. यह महज हमारी पहुंच का विस्तार भर नहीं है; बल्कि ग्रोथ के लिए तैयार लोगों की जरूरत के हिसाब से तैयार किए गए निवेश समाधान (टेलर्ड इंवस्टमेंट सॉल्यूशन) को उनके करीब पहुंचाना भी है.

इस मौके पर कृष्ण राव ने कहा, “हम अत्याधुनिक तकनीक और हमारे अनुभवी वित्तीय सलाहकारों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली जरूरी मदद को एकसाथ लाते हैं, ऐसे में हम शहर के निवेशकों को उनकी वित्तीय यात्रा को उनके नियंत्रण में रखने को लेकर उन्हें सशक्त बनाने को लेकर तत्पर हैं.

Related posts

किस मुंह से चलाएंगे महेंद्र भट्ट बागियों पर अनुशासन का डंडा?- गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में आयुष इनोवेशन हैकाथान …

cradmin

देहरादून सोशल में 24 अगस्त को आयोजित होगी परफ़्यूम मेकिंग वर्कशॉप

cradmin

कानून-व्यवस्था पर सवाल, चंद्रबनी चौक पर युवती पर हमला

cradmin

सेवा और समर्पण का संगम: रक्तदान शिविर सफल…

cradmin

आर्यन स्कूल ने आयोजित किया एनुअल गाला फेट 2025

prabhatchingari

Leave a Comment