Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

पत्रकार समाज के दीप, जो अंधकार में भी रोशनी फैलाते हैं – मुख्यमंत्री धामी

 

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव–2025 कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लक्की ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए और सभी पत्रकारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब की भूमि आवंटन प्रक्रिया प्रगति पर है, और जैसे ही यह प्रक्रिया पूर्ण होगी, क्लब के लिए एक भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर आज तक पत्रकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से प्रदेश के विकास और जनजागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “पत्रकारों का जीवन दीपावली के दीपों की तरह है, जो निरंतर समाज को दिशा दिखाते हैं।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इस दिवाली स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड के निर्माण में अपना योगदान दें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा, सुरक्षा, आकस्मिक सहायता और आवासीय योजनाओं को लेकर कई कदम उठाए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत पत्रकार कल्याण कोष का बजट 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही, पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और मीडिया सेंटर्स के आधुनिकीकरण का कार्य भी शुरू किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार सच्चाई और जनहित के प्रहरी हैं। वे लोकतंत्र की आत्मा को जीवित रखते हैं—चाहे सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाना हो या जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाना।

 

इस अवसर पर विधायक खजान दास, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, दायित्वधारी हेमराज बिष्ट, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र डसीला सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related posts

मां के पांव गिरकर माफी मांगने को मजबूर बेटे, डीएम की सख्ती से टूटा डर का साया

cradmin

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल संग आरोपी गिरफ्तार

cradmin

लच्छीवाला टोल पर ट्रक ने कार को बुरी तरह पिचका दिया

prabhatchingari

इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल की क्षेत्रीय बैठक दाजी द्वारा नवीनतम अंतरराष्ट्रीय बेस्टसेलर ‘स्पिरिचुअल एनाटॉमी’ के भारतीय संस्करण के भव्य विमोचन के साथ आयोजित की गई

prabhatchingari

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,ने देहरादून के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. योगेन्द्र सिंह की सहारनपुर व हरिद्वार में कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवाएं शुरू……

prabhatchingari

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सीटें 200 हुईं – उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

cradmin

Leave a Comment