Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृतिमनोरंजन

मकर संक्रांति पर ग्राफिक एरा में काइट फेस्ट

 

 

देहरादून , ग्राफिक एरा में मकर संक्रांति पर काइट फेस्ट का आयोजन किया गया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मेन ग्राउंड में काइट फेस्ट का आयोजन किया गया। काइट फेस्ट में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पतंगबाजी का भरपूर आनंद लेते दिखे। हरी, नीली, लाल, पीली, तिरंगे और विभिन्न डिजाइनों की पतंगों से पूरा आसमान सजा नजर आया। कोई पूरे जोश और ध्यान के साथ चरखी संभालता दिखाई दिया तो कोई आसमान में उड़ती पतंगों पर नजरें टिकाए उन्हें काटने की कोशिश करता दिखा। पतंगबाजी के साथ साथ संगीत और नृत्य ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। छात्र-छात्राओं ने संगीत की धुनों पर खूब झूमा गाया और दोस्तों के साथ काइट फेस्ट का भरपूर आनंद लिया।

Related posts

चर्चित बिल्डर दीपक मित्तल पर एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज

cradmin

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

prabhatchingari

चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से शुरू

cradmin

दूरस्थ क्षेत्रों में ड्रोन के जरिये मेडिकल सामग्री भेजना हुआ आसान

prabhatchingari

गोल्डन मेलोडीज नाइट में रेट्रो बॉलीवुड गानों से दूनवासियों हुए मंत्रमुग्ध

prabhatchingari

विधि- विधान से तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के खुले कपाट

prabhatchingari

Leave a Comment