Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयव्यापार

कोटक 811 ने पेश किया 3 इन 1 सुपर अकाउंट-बचत, खर्च, उधार और आय सब एक अकाउंट में

 

 

देहरादून,  भारत के अग्रणी डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म कोटक 811 ने अपना नया ‘3 इन 1 सुपर अकाउंट’ लॉन्च किया है। यह अकाउंट एक ही जगह पर सेविंग्स अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) और सुपर.मनी के साथ सुरक्षित क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान करता है।

 

यह उत्पाद खास तौर पर उन डिजिटल-फर्स्ट ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो अपने वित्तीय लेन-देन को सरल, सुरक्षित और पूरी तरह ऑनलाइन रखना चाहते हैं।

 

कोटक 811 के हेड मनीष अग्रवाल ने कहा कि, “3 इन 1 सुपर अकाउंट ग्राहकों को बचत, खर्च और उधार की सभी सुविधाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। यह पूरी तरह डिजिटल और बिना पेपरवर्क के शुरू किया जा सकता है।”

 

इस अकाउंट की मुख्य विशेषताओं में ₹1,000 से एफडी शुरू करने की सुविधा, एफडी पर ब्याज के साथ खर्च पर कैशबैक, क्रेडिट पर यूपीआई भुगतान, तथा एफडी आधारित सुरक्षित क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।

 

सुपर.मनी के फाउंडर प्रकाश सिकरिया ने कहा कि, “हम भरोसेमंद बैंकिंग के साथ डिजिटल इनोवेशन को जोड़ रहे हैं ताकि क्रेडिट उतना ही आसान हो जितना यूपीआई भुगतान।”

 

कोटक 811 के को-हेड जय कोटक ने कहा कि यह अकाउंट आधुनिक भारतीय ग्राहकों को वित्तीय नियंत्रण और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।

 

 

 

Related posts

परमार्थ निकेतन अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव वैश्विक समुदाय को समर्पित

prabhatchingari

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने “यूनियन समृद्धि 333 दिन” योजना की शुरुआत की

prabhatchingari

युको बैंक का विस्तार अभियान तेज, पटेलनगर में नई शाखा शुरू—इस वर्ष 200 शाखाएँ खोलने का लक्ष्य

cradmin

भारत की ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज और तुर्किये की सामेट ने मिलकर दुनिया भर में रहने की जगहों को बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन फर्नीचर एक्सेसरीज की पेशकश की है।

prabhatchingari

एसबीआई कार्ड ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ साझेदारी की

prabhatchingari

बजाज कैपिटल ने भारत को फिनेंशली सिक्योर करने के 60 साल पूरे होने का जश्न मनाया

prabhatchingari

Leave a Comment