Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृतिमनोरंजन

कुंजापुरी मेला बनेगा स्थानीय विकास और पर्यटन को नई दिशा देने वाला पर्व : सीएम धामी

 

 

देहरादून/टिहरी गढ़वाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  नरेंद्रनगर पहुंचकर नौ दिवसीय 49वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ किया। सीएम ने ध्वजारोहण के साथ विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अमर शहीदों की प्रतिमाओं और स्वतंत्रता संग्राम स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें ढालवाला में बाढ़ सुरक्षा कार्य, मुनिकीरेती में सतह पार्किंग एवं एप्रोच रोड निर्माण, नरेन्द्रनगर में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त नहरों का पुनर्निर्माण, नगर पंचायत तपोवन में सामुदायिक भवन निर्माण, नरेन्द्रनगर में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना, बाल्मीकि बस्ती में छह आवासों का पुनर्निर्माण और पावकी देवी (दोगी) में सामुदायिक भवन निर्माण शामिल हैं।

 

इसके अलावा सीएम ने नरेन्द्रनगर में ANM ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना, श्रीदेव सुमन उप जिला अस्पताल में ऑटोमेटिक वेंटिलेटर मशीन की स्वीकृति, भुवनेश्वरी देवी मंदिर हार्डीसेरा और पावली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण, गुल्लरबोगी में पार्किंग निर्माण तथा ह्वेल नदी में चेक डैम निर्माण की घोषणाएं भी कीं।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां कुंजापुरी का आशीर्वाद सदैव प्रदेश की जनता पर बना रहे। यह ऐतिहासिक मेला न केवल लोक आस्था का प्रतीक है, बल्कि व्यापार, क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को नई दिशा देने वाला पर्व भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक धरोहरों को संवारने का काम अभूतपूर्व रूप से हो रहा है और उत्तराखंड सरकार भी इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

 

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में पलायन रोकना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। ‘हाउस ऑफ हिमालय’ ब्रांड के तहत स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में पहचान मिल रही है। फार्म मशीनरी बैंक, फिल्म नीति, एप्पल मिशन और होमस्टे योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति दी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की है। इसके साथ ही सशक्त नकल विरोधी कानून से चार साल में 26 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत नौकरियां दी गई हैं। धर्मांतरण निवारण और अवैध अतिक्रमण हटाने जैसे कदमों से राज्य को नई पहचान मिली है।

 

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मां कुंजापुरी मेला हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह आयोजन विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामाजिक एकता का माध्यम बन चुका है।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर दीक्षा राणा, मेयर नगर निगम ऋषिकेश शंभू पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा कुंवर सिंह चौहान, डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

देशभर में चमके ग्राफिक एरा के छात्र, IISC Open Hack- 25 का खिताब जीता

prabhatchingari

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त : एसएसपी देहरादून

cradmin

लोनिवि मंत्री के निर्देश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों की मरम्मत का काम शुरू* 

cradmin

दून में डेकोरा एक्सपो का शुभारंभ

prabhatchingari

धराली में स्वतंत्रता दिवस का अदम्य जज़्बा ,आपदा की मार के बीच एसडीआरएफ, व ग्रामीणों ने एक साथ तिरंगे को दी सलामी

cradmin

राज्यपाल ने दिलाई मंत्रियों को शपथ, धामी की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

cradmin

Leave a Comment