Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

सोनप्रयाग में भूस्खलन: एनडीआरएफ ने 2800 से अधिक तीर्थयात्रियों को बचाया…

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद स्थित सोनप्रयाग क्षेत्र में गौरीकुंड शटल पार्किंग और मनकुटिया मंदिर के मध्य भूस्खलन की गंभीर सूचना मिलते ही 15वीं वाहिनी NDRF की तैनात टीम ने त्वरित और साहसिक बचाव अभियान चलाया।

घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेते ही यह स्पष्ट हो गया कि बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मलबे के कारण फंसे हुए हैं। सहायक कमांडेंट  करमवीर सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक अमृत लाल मीणा के नेतृत्व में 29 बचावकर्मियों की NDRF टीम ने जोखिमपूर्ण भू-भाग और लगातार गिरते मलबे के बीच बचाव कार्य आरंभ किया।

टीम ने रस्सियों और वैकल्पिक मार्गों की सहायता से यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित निकाला। 30 जुलाई को लगभग 9 घंटे तक बचाव कार्य के उपरांत अंधकार और पुनः भूस्खलन की आशंका के चलते रात्रिकालीन ऑपरेशन को स्थगित किया गया।

अगले दिन 31 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे ऑपरेशन पुनः प्रारंभ किया गया, और अब तक कुल 2822 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें

2,194 पुरुष,513 महिलाएं, तथा115 बच्चे शामिल हैं।इस समर्पित अभियान की निगरानी कमाण्डेंट श्री सुदेश कुमार स्वयं कर रहे हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है। भूस्खलन की इस आपदा में NDRF की मुस्तैदी ने न केवल एक बड़ी जनहानि को टाल दिया, बल्कि संकट में फंसे लोगों के बीच आशा और विश्वास का संचार भी किया। कई तीर्थयात्रियों ने टीम के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। NDRF द्वारा किया गया यह विशिष्ट कार्य बल की मूल भावना – “जीवन रक्षा और उससे आगे” – का सशक्त प्रतीक है।

Related posts

काश्तकार मत्स्य पालन में कर रहे कमाल

prabhatchingari

हरेला पर्व पर एसजीआरआर में विशेष पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

cradmin

कोरोनेशन हॉस्पिटल में आठ किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

prabhatchingari

एनीटाईम फिटनैस ने देहरादून में अपने दूसरे क्लब के लॉन्च के साथ उत्तराखण्ड में किया विस्तार

cradmin

डीएम जनता दर्शन: 102 शिकायतें सुनीं, कई मामलों में ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई

cradmin

अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन बनेंगे उत्तराखंड के मुख्य सचिव,1 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

prabhatchingari

Leave a Comment