Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

निकाय चुनाव को लेकर आई ताजा अपडेट ।।

देहरादून उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है ऐसे में बड़ी खबर सामने आ रही है अब आगामी नगर निकाय चुनाव का आरक्षण रोस्टर को लेकर स्थिति साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। उम्मीद है इसी रिपोर्ट के आधार पर निकाय चुनाव के आरक्षण तय किए जाएंगे।
एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी एस वर्मा ने प्रदेश भर के नगर निकायों का सर्वे पूरा कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है व शासन ने भी इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।
रिपोर्ट की माने तो आगामी नगर निकाय चुनाव अब नए तय किये गए आरक्षण के अनुसार होगा।
प्रदेश में इस समय कुल 9 नगर निगम हैं, जिसमे से इस बार मेयर पद हेतु कोई 1 सीट SC, कोई 2 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 9 सीटों में से कोई 3 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।

देहरादून नगर निगम में इस बार पूर्व की भांति पार्षद की कुल 100 सीटें हैं। जिसमे से इस बार कोई 12 सीट SC, 1 सीट ST व 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 100 सीटों में से कोई 34 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।

Related posts

हाई अलर्ट पर दून पुलिस, रातभर चला रेस्क्यू अभियान

cradmin

सस्पेंस और थ्रिल से रूबरू करेगा देहरादून का क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल

cradmin

रामइन्फो लिमिटेड युवाओं को स्‍थायी विकास और स्व-रोजगार के लिए आवश्यक कौशल से सशक्त करेगी

prabhatchingari

डीएम ने लखवाड़ बाँध प्रभावित काश्तकारों की सुनी समस्याएं

cradmin

सीएस आनंदबर्धन ने बद्रीनाथ केदारनाथ धामों में निरीक्षण, दर्शन को लाइन में लगे श्रद्धालुओं को पीने का गर्म पानी मिलना चाहिए

prabhatchingari

लोक भवन में ‘फ्लेवर ऑफ देवभूमि’ पुस्तक का हुआ विमोचन

cradmin

Leave a Comment