Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

देहरादून से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ..

देहरादून लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीच आज से वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई और ट्रेन का शुभारंभ किया । अब सप्ताह में छह दिन चलने वाली लखनऊ – देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे 20 मिनट में यह सफर पूरा करेगी जबकि अन्य ट्रेन यही दूरी तय करने में करीब 11 से 12 घंटे लेती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने पीछले 10 सालों में एक से बढ़कर एक सौगातें दी हैं । लगातार विकास की रेल पटरियों पर दौड़ी है। मुख्यमंत्री ने बताया की आज 75 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है । उन्होंने कहा लालकुआ से अमृतसर , दिल्ली से देहरादून टनकपुर से देहरादून में ट्रेन पहले चलाई गई हैं और अब देहरादून से लखनऊ के लिए आज से वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ हो गया है जिसके जरिए 8 घंटे के अंदर लोग देहरादून से लखनऊ और लखनऊ से देहरादून पहुंच सकेंगे जिससे यहां के लोगो को सुविधा मिलेगी ।

Related posts

पारम्परिक खेती बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आह्वान

prabhatchingari

न्युवोको विस्टास ने पटना में अपना दूसरा रेडी-मिक्स प्लांट लॉन्च किया

prabhatchingari

प्रभु की भक्ति से मिलता है परम सुख:-आचार्य पवन नंदन जी महाराज……

prabhatchingari

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सभी जनपदों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं : रेखा आर्या…

cradmin

29 अगस्त से लगेगा देश का सबसे बड़ा इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर

cradmin

असम व नेपाल में बाढ़ से मारे गए लोगों के परिवारों को मोरारी बापू देंगे सहायता राशि

prabhatchingari

Leave a Comment