Prabhat Chingari
उत्तराखंड

महाराज ने सिद्धेश्वर मंदिर में साफ सफाई के बाद पूजा अर्चना की

देहरादून। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले एक हफ्ते तक देश के मंदिरों में सफाई अभियान छेड़ने का आह्वान किया था। पीएम मोदी के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने भी कर्ज़न रोड स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में साफ सफाई करने के बाद पूजा अर्चना की।

इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन आलौकिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय होगा।

पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने कहा कि चारधाम के चार शीतकालीन मंदिर केदारनाथ मंदिर ओमकारेश्वर, उखीमठ, बद्रीनाथ नरसिंह मंदिर, जोशीमठ, गंगोत्री मंदिर मुखवा और यमुनोत्री मंदिर, खरसाली सहित प्रदेश के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन विशेष पूजा अर्चना की जायेगी।

श्री महाराज ने समस्त प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार, 22 जनवरी को सभी अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनायें।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन ,हर मोर्चे पर विफल रही केंद्र सरकार – गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

सशक्त भू कानून न होने के कारण बाहरी लोगों का उत्तराखंड में दबदबा :- रविंद्र आनंद

prabhatchingari

नौनिहाल हैं हमारे समाज के सूद; बच्चों को सुरक्षित, शिक्षा अनुकूल माहौल देना हमारी प्रतिबद्धताः डीएम

cradmin

होलिका दहन का सही मुहूर्त तय: भद्रा से बचकर मध्यरात्रि में होगा दहन

cradmin

बच्चों को सुरक्षित, पौष्टिक व सम्पूर्ण आहार उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी-डीएम

prabhatchingari

श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने से सरकार गदगद

cradmin

Leave a Comment