Advertisement

मोहब्बे वाला चौक पर बड़ा हादसा — बेकाबू ट्रक दुकान में घुसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

By: Naveen Joshi

On: Friday, December 5, 2025 10:19 AM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून,मोहब्बे वाला चौक पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बेकाबू ट्रक अचानक सड़क किनारे स्थित दुकान में घुस गया। हादसे में कई वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए। सौभाग्य से किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। क्षेत्र के समाजसेवी अभिषेक परमार सहित अन्य लोग भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएँ बार-बार हो रही हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश है। समाजसेवी अभिषेक परमार ने संबंधित विभागों और यातायात पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित और ठोस कदम उठाए जाएँ, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment