Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयव्यापार

कैफ़े दिल्ली हाइट्स में मैंगोलिशियस फ़ूड फ़ेस्टिवल हुआ शुरू

देहरादून,: पैसिफ़िक मॉल देहरादून स्थित कैफ़े दिल्ली हाइट्स में 15 जून से 15 जुलाई 2024 तक चलने वाले मैंगोलिशियस फ़ूड फ़ेस्टिवल का दूनवासी खूब लुत्फ़ उठा रहे हैं। इस फ़ेस्टिवल में खास तौर पर तैयार किए गए मेन्यू में आम से बनाये गए कई तरह के नए-नए व्यंजन और पेय परोसे जा रहे हैं।

कैफ़े दिल्ली हाइट्स के संस्थापक विक्रांत बत्रा ने फ़ेस्टिवल के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा, “हर साल, हम एक ऐसा मेन्यू लेकर आते हैं जो आम की बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है, जिसमें सूप से लेकर डेसर्ट और लस्सी तक सब कुछ शामिल होता है। ये व्यंजन सभी आम प्रेमियों को एक बार ज़रूर खाने चाहिए।”

फ़ेस्टिवल के मेन्यू को तीन भागों में विभाजित किया गया है: ड्रिंक्स, फ़ूड और डेसर्ट, जिनमें से प्रत्येक अनूठे और रचनात्मक तरीकों से आम के स्वाद को उजागर करता है।

ड्रिंक्स सेक्शन में, कैफे बेसिल मैंगो पैशनेट, वाइल्ड मैंगो लस्सी, नो हैंगओवर मैंगो मोहीतो और बेरी मैंगो शेक परोस रहा है। इसी तरह, फूड सेक्शन में, दूनवासी कई आम से बने व्यंजिओं का लुत्फ़ उठा सकते हैं, जिनमें ग्रीन मैंगो आम रस, मैंगो चिकन/फिश साल्सा वर्डे, क्लासिक हम्मस विद मैंगो साल्सा, स्वादिष्ट क्वेसाडिलस, मैंगो पोक बाउल और मैंगोलिसियस पिज्जा शामिल हैं। वहीँ, डेसर्ट सेक्शन में, कैफे मैंगो चीज़केक और मैंगो फिरनी परोस रहा है।

यह मैंगोलिशियस फ़ूड फ़ेस्टिवल कैफ़े दिल्ली हाइट्स के सभी आउटलेट्स पर चल रहा है। इस फेस्टिवल में दो लोगों के लिए भोजन की कीमत 1200 रुपये प्लस टैक्स है।

Related posts

1.7 लाख ऑर्डर के साथ वेज बर्गर देहरादून का सबसे लोकप्रिय व्यंजन बना

cradmin

10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो,12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित होगी … सीएस राधा रतूड़ी

prabhatchingari

प्रभु की भक्ति से मिलता है परम सुख:-आचार्य पवन नंदन जी महाराज……

prabhatchingari

ज्वैलर्स जागरूकता कार्यक्रम में 120 से अधिक सर्राफा व्यापारियों ने लिया भाग

cradmin

युवा लड़कियों को स्तन कैंसर से बचाना हमारे भविष्य की पीढ़ियों के स्वास्थ्य की दिशा में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

cradmin

कोलकाता में स्वास्थ्य सेवा के दूरदर्शी लोगों को एकजुट करने वाला एक वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन….

prabhatchingari

Leave a Comment