,

सूरज से कमाई’ का मंत्र: भूमिका सोलर और हैवल्स ने बताया सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनने का रास्ता

By: Naveen Joshi

On: Sunday, October 12, 2025 7:33 AM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून,  राजधानी देहरादून में  आयोजित सोलर मीट-अप में ग्राहकों को सौर ऊर्जा से जुड़ी नवीनतम तकनीक, इंस्टालेशन प्रक्रिया और सरकारी सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना और मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को भी इन योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभों से अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन भूमिका सोलर की ओर से हैवल्स सोलर के सहयोग से आईएसबीटी के पास स्थित होटल रॉयल ऑर्चिड में किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, सोलर विशेषज्ञों और बड़ी संख्या में ग्राहकों ने भाग लिया।

 

भूमिका सोलर के फाउंडर जगदीश शर्मा ने बताया कि कंपनी ने वर्ष 2018 में एक छोटे से सेटअप के साथ शुरुआत की थी और आज यह उत्तराखंड की शीर्ष पांच सोलर कंपनियों में शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक कंपनी द्वारा 1200 से अधिक सोलर इंस्टालेशन सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं, जिनमें मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 200 किलोवाट क्षमता वाले कई प्लांट्स शामिल हैं।

 

हैवल्स के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड हेड अमित कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कंपनी के नवीनतम और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हैवल्स निरंतर ग्राहकों को विश्वस्तरीय सोलर प्रोडक्ट्स और भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

कार्यक्रम के दौरान भूमिका सोलर द्वारा लगाए गए प्रमुख सोलर प्लांट्स और उनकी प्रदर्शन रिपोर्ट भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर भूमिका सोलर के फाउंडर जगदीश शर्मा, हैवल्स के हेड अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment