Prabhat Chingari
उत्तराखंड

कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026: रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने किया शिरकत

 

 

देहरादून/रुद्रपुर, ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क में आयोजित कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दस दिवसीय सरस मेला–2026 में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विभागीय गणेश मंत्री जोशी ने पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित किए तथा ग्रामोत्थान रिप योजना के अंतर्गत फूड वैन लाभार्थियों के लिए प्रति संगठन 6 लाख रुपये के डमी चेक भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

 

मंत्री गणेश जोशी ने सरस आजीविका मेला-2026 की सफलता के लिए ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति अत्यंत समृद्ध है, जो समाज को दिशा देने का कार्य करती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं की आजीविका संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रही हैं और “लखपति दीदी” लक्ष्य की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में प्रदेश में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं तथा समूह की बहनें हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

 

इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, दीपक नारंग, लीलावती राणा, विवेक सक्सेना, बाबूराम तोमर, राजेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

CM धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण में किया स्वागत

cradmin

‘विद्या शक्ति 2025’ के सफल समापन पर छात्रों को मिला ज्ञान, नवाचार और करियर विकास का मंत्र

cradmin

असहाय; लाचार; व्यथितों के चेहरों पर मुस्कान लौटाते डीएम सविन

cradmin

BKTC अध्यक्ष ने केदारनाथ धाम,पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

prabhatchingari

आरटीओ में SDRF व पुलिस द्वारा दिया गया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी, खुद भी दौड़कर युवाओं का बढ़ाया उत्साह

cradmin

Leave a Comment