Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

मिस रेडिएंट स्किन और ब्यूटीफुल हेयर सब-कांटेस्ट का आयोजन

देहरादून।:-सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से आयोजित कमल ज्वेलर्स- ब्लेंडर्स प्राइड मिस उत्तराखंड-2024 के मिस रेडियंट स्किन और मिस ब्यूटीफुल हेयर सब कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर मॉडल्स ने आकर्षक ड्रेसेस पहन कर कैट वॉक की।

सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से बुधवार को सुभाष रोड स्थित जेबीसीसी लाउंज में आयोजित इस सब कांटेस्ट में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सब कांटेस्ट का रिजल्ट ग्रैंड फिनाले के दिन ही घोषित किया जाएगा।
इन सब कांटेस्ट में प्रतिभागियों ने आकर्षक हेयर स्टाइल बनाया हुआ था । साथ ही उन्होंने जजेज के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान देहरादून सहित हल्द्वानी, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर और आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रतिभागियों की लगातार ग्रूमिंग के बाद ही फिनाले का आयोजन होगा। बताया कि कांटेस्ट कमल ज्वैलर्स और ब्लेंडर्स प्राइड की ओर से प्रेजेंट किया जा रहा है।आयोजकों ने बताया कि हयात सेंट्रिक, न्यू इरा फ़ोटो स्टूडियो और इंस्पिरेशन पीआर की ओर से इवेंट में विशेष सहयोग किया जा रहा है। कांटेस्ट की पूरी कोरियोग्राफी जेश पुष्कर सोनी और स्टाइलिंग अदिति की ओर से की जा रही है।
इस मौके पर जेबीसीसी के डायरेक्टर जावेद, फैशन डिजाइनर मनु आहूजा, मेकअप एक्सपर्ट जाकिर जजेज की भूमिका में रहे।

Related posts

बाराही मंदिर देवीधुरा में 9 मिनट चली बग्वाल, 150 से अधिक वीर घायल केंद्रीय मंत्री और जिलाधिकारी बने ऐतिहासिक मेले के साक्षी

cradmin

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाराणा प्रताप नगर दक्षिण द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस कैडेट्स को दो लाख के नगद पुरुस्कार

prabhatchingari

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…

cradmin

टीएचडीसी में स्वच्छता ही सेवा-2024 का आयोजन

prabhatchingari

‘समान कार्य–समान वेतन’ पर कैबिनेट के फैसले से उपनल कर्मचारियों में खुशी, मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

cradmin

Leave a Comment