Prabhat Chingari
gameउत्तराखंडमनोरंजन

एमटीबी मालदेवता 2025 – पुरुषों में शिवेन और महिला वर्ग में स्टार नारजरे ने मारी बाजी

देहरादून – मालदेवता की वादियों में दो दिवसीय एमटीबी मालदेवता 2025 साइक्लिंग रेस का रोमांच चरम पर रहा। लगभग 300 राइडर्स ने अलग-अलग श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि आशीष चौहान, भाजपा प्रदेश मंत्री ने साइकिल रेस का फ्लैग ऑफ करके रेस की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि उमेश शर्मा (विधायक, रायपुर) ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी। वहीँ आचार्य अरुण तेजस्वी (नारायणी सेना अध्यक्ष, सहारनपुर) ने कहा – अगर आज आप जीत नहीं पाए हैं, तो हिम्मत न हारें, अगली बार प्रयास करें। रेस में ग्राम अस्थल प्रधान जयदीप , ब्लॉक प्रमुख सोबन सिंह और किशन सिंह नेगी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में अंडर-14 में भावेश मेहरा प्रथम, स्वस्तिक शर्मा द्वितीय और शौर्य रावत तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-16 में आशुतोष शुक्ला प्रथम, पुनीत ठाकुर द्वितीय, ईशांत अधिकारी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-18 में अश्विन रौथान पहले और रजवान रिजवान दूसरे, मयंक तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-23 में सार्थक बिष्ट प्रथम, शिवेश द्वितीय, हिमांशु डबराल तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर में अक्षय कुलविंदर ओझला आशीष शर्मा

मास्टर्स अनिल गुरुंग अरुण कुमार सोहन रावत

महिला स्टार नार्जी अवनि दरियाल पवित्रा।

रेस समाप्त होने के बाद एमटीबी मालदेवता में प्रतियोगिता के समापन पर सुन्द्रियाल ब्रदर्स की ढोल-दमाऊं प्रस्तुति ने पूरे माहौल को जोशीला बना दिया।

विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। आयोजक योजक नीरज भंडारी ने कहा – “एमटीबी मालदेवता का मकसद सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि साइक्लिंग को जीवनशैली के रूप में स्थापित करना और युवाओं को नया मंच देना है।

Related posts

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़ ने जोशीमठ में ली पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी

prabhatchingari

LUCC और सोशल बेनिफिट घोटाले में समानता स्पष्ट, फिर दोहरे मापदंड क्यों? गरिमा मेहरा दसौनी

cradmin

शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण व नेत्र परीक्षण, चश्में भी मिलेंगे

cradmin

ग्राफिक एरा के वी सी देश के नंबर 1 स्कॉलर

prabhatchingari

राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के साथ पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी व सेवानिवृत सैन्य अधिकारीगण

prabhatchingari

गौचर के खेल मैदान में जय मां कालिंका क्रिकेट एसोसिएशन का राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

cradmin

Leave a Comment