Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

समग्र विकास का नमो बजट : रेखा आर्या

देहरादून,उत्तराखंड में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का आय व्ययक प्रस्तुत किया गया है। अवस्थापना निर्माण के अंतर्गत पूंजीगत परिव्यय में ₹14763.13 करोड़ का प्रवधान किया गया है, ये अब तक सर्वाधिक है। उत्तराखंड में स्टार्टअप वेंचर फंड के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। बजट में महिला, युवा, व्यापारी, नौकरीपेशा, एससी एसटी हर किसी का ध्यान रखा गया है। कुल मिलाकर यह संतुलित और समग्र दृ​ष्टिकोण वाला बजट है। वित्त मंत्री ने जिस तरह नमो थीम पर पूरा बजट तैयार किया वह सराहनीय है। इस बजट से प्रदेश में गतिमान विकास योजनाओं को गति मिलेगी और साथ ही नये विकास कार्य भी होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है और यह बजट इसमें सहायक साबित होगा।

*खेल मंत्री ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात*

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से विधानसभा परिसर में मुलाकात की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा के डिजिटलाइज होने की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने खेल मंत्री को 38वें राष्ट्रीय खेल के सफल और भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इससे उत्तराखंड का नाम पूरी दुनिया में रोशन हुआ है।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 1320 मेगावाट के खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट की प्रथम यूनिट के वाणिज्यिक परिचालन तिथि (सीओडी) की घोषणा के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

prabhatchingari

पीएनबी ने रिसाइकिल पीवीसी प्लास्टिक से बने इको-फ्रेंडली पलाश डेबिट कार्ड लॉन्च किया

prabhatchingari

स्वामी विवेकानंद छात्र पुरस्कार एवं शिक्षा सम्मान समारोह भव्य आयोजन

cradmin

कौशिक का अर्धशतक रहा बेकार, हरिद्वार स्टॉर्म ने फाइनल में बनाई जगह

cradmin

गोदियाल का केंद्र पर वार—युवाओं के जीवन से ‘प्रयोग’ बंद करे सरकार

cradmin

उत्तराखंड भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिम्मेदारियों में देखिये बदलाव

cradmin

Leave a Comment