Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

20 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होगा नौटी धाम में नन्दा देवी हरियाली मेला

*20 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होगा नौटी धाम में नन्दा देवी हरियाली मेला*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड का सुप्रसिद्ध नन्दाधाम नौटी में आयोजित होने वाला नन्दा देवी हरियाली मेला प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परागत रूप से 20 से 22 मार्च तक आयोजित होगा। यह निर्णय मेला समिति के अध्यक्ष भुवन नौटियाल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन नौटी में मेला समिति की बैठक में लिया गया।
बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों के शिक्षकों, महिला मंगल दल, युवक मंगल दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मेला स्थल को बस स्टेशन से परिवर्तित कर नन्दा देवी मंदिर परिसर में स्थापित करने का भी निश्चय किया गया। ताकि मेलार्थी मंदिर दर्शन कर सकें तथा बस स्टेशन पर यातायात प्रभावित न हों।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुऐ मेला समिति के अध्यक्ष भुवन नौटियाल ने बताया कि इस वर्ष मेले में शिक्षण संस्थाओं, महिला एवं युवक मंगल दलों, सांस्कृतिक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, रूपकुंड रहस्य नाटक महिला मंगल दल नौटी द्वारा करने के अलावा वॉलीबॉल प्रतियोगिता, महिला रस्सा कस्सी, मैराथन दौड़, चैस प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि विशेष कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाटरी होगी। नन्दा देवी मंदिर व गांव के प्रत्येक घर में चैत्र नवरात्र 14 मार्च से 9 गते 22 मार्च तक हरियाली पूड़ा की पूजा होगी। 22 मार्च को गांव से नन्दा देवी मंदिर तक हरियाली पूड़ा की पूजा होगी तथा महिला मंगल दलों द्वारा नन्दा देवी पर आधारित झांकियां निकाली जायेगी।

Related posts

ग्रहण व गजकेसरी योग का आज किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

prabhatchingari

आज का राशिफल: कर्क, मिथुन और वृश्चिक के सामने चुनौतियाँ, वृषभ-कन्या रहें सतर्क

cradmin

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बीकेटीसी अध्यक्ष ने बदरीनाथ में किया वृक्षारोपण…

cradmin

आज लेन-देन में सावधान रहें कन्या, कर्क और मकर राशि वाले, धनु-कुंभ पर रहेगी भाग्य की मेहरबानी

cradmin

आंवला एकादशी व रंगभरी ग्यारस आज, कुछ राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

cradmin

आज का पंचांग-राशिफल: किन राशियों पर रहेगी धन-लाभ और सफलता की कृपा

cradmin

Leave a Comment