चमोली:17 सितंबर को नन्दानगर के धुर्मा गांव में आई भयंकर बादल फटने की आपदा में दो लोग लापता हुए थे। छह दिन की खोजबीन के बाद आज सेरा क्षेत्र के आगे दोनों का शव बरामद हुआ। ममता देवी अपने ससुर को बचाने के प्रयास में गई थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश आपदा में दोनों बह गए। इस त्रासदी में ममता देवी और उनके ससुर के साथ तीन छोटे बच्चों ने अपनी मां खो दी। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने मृतकों के परिवार को सूचना दे दी है और राहत कार्य जारी है।









