Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

रांसी में भी आयोजित हों राष्ट्रीय खेल – संघर्ष समिति

पौड़ी : 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड करने जा रहा है ऐसे मैं जहां एक तरफ प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खेलों को यादगार बनाने में लगी है तो वहीं गढ़वाल मंडल मुख्यालय में भी राष्ट्रीय खेलों को कराने की मांग ने जोर पकड़ा है।
रविवार को प्रेस नोट जारी करते हुए पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने प्रदेश सरकार से पौड़ी स्थित एशिया के दूसरे सर्वाधिक ऊंचे स्टेडियम रांसी में राष्ट्रीय खेलों को कराने की मांग की है।
चंदोला ने कहा कि रांसी स्टेडियम को सरकार के द्वारा साईं को सौंप दिए जाने के बावजूद यहां राष्ट्रीय खेलों का ना होना दुखद है।
कहा कि हम सभी चाहते हैं कि सरकार राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी करे लेकिन साथ ही पर्वतीय जिलों का भी ध्यान रखना चाहिए।
चंदोला ने कहा कि रांसी स्टेडियम को आधुनिक बनाया जा चुका है साथ ही स्पोर्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया ने भी इसे अपने अधीन कर लिया है लेकिन अभी तक इस स्टेडियम का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए नहीं हो पाया है।
चंदोला ने राज्य सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राष्ट्रीय खेलों को पौड़ी में कराने की मांग की है।
पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चन्दोला ने आशा जताई है कि सरकार इस जरुरी मुद्दे को समझेगी और जल्द राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी पौड़ी में होगा।

Related posts

पर्यटन विभाग व जिलाधिकारी के सहयोग से चमोली के विभिन्न क्षेत्रों से 30 युवाओं का ग्रुप मोनाल टॉप का भ्रमण कर लौटा

prabhatchingari

पूंजीगत व्यय व योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध प्रस्तावों के दिए निर्देश

cradmin

पर्यटक की मदद को आगे आई दून पुलिस, कीमती सामान सहित बैग लौटाया

cradmin

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट

prabhatchingari

ओरिएंटेशन 2025′ के पाँचवें दिन छात्रों ने दिखाई ऊर्जा, प्रतिभा और सीखा कुछ नया

cradmin

उत्तरांचल प्रेस क्लब में स्पष्ट जनादेश, अजय राणा अध्यक्ष और योगेश सेमवाल महामंत्री चुने गए

cradmin

Leave a Comment