---Advertisement---

NDRF ने प्रशिक्षण में सिखाए विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के तरीके

By: prabhatchingari

On: Tuesday, February 11, 2025 3:41 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिल्ला,विकासखंड-रायपुर, सुदेश कुमार दराल, (सेनानी) 15वीं वाहिनी NDRF के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर त्रैपन रावत एवं उनकी रेस्क्यूर टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) के तहत विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण। जिसमें *राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिल्ला, विकासखंड- रायपुर, के छात्र-छात्राओं अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारीयों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई –
ओवरव्यू ऑफ NDRF, रोल & रिस्पांसिबिलिटी ऑफ NDRF, हार्ट अटैक आने पर उपाय (CPR), गला चौक (FBAO) होने पर उपाय, ब्लीडिंग कंट्रोल, इमरजेंसी/नॉन इमरजेंसी मूव, इंप्रोवाइज तरीके से स्ट्रैचर तैयार करना ,फायर एमरजेंसी, बाढ़, भूकंप के दौरान क्या करें और क्या ना करें, इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस तथा जहरीले सांप के काटने पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी और प्रदर्शन किया गया। जिसमें स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया और भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की इमरजेंसी से निपटने के लिए सीखने का प्रयास किया।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार नैथानी, (प्रधानाध्यापक), विद्यालय स्टाफ एवं सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
अंत में प्रदीप कुमार नैथानी, (प्रधानाध्यापक) राजकीय इंटर कॉलेज सिल्ला* ने टीम NDRF के द्वारा बताई गई सभी प्रकार की टेक्निकस को भविष्य में आने वाली इमरजेंसी के दौरान इस्तेमाल करने का आश्वासन दिया और एनडीआरएफ के कार्यो की तारीफ करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment